शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 24 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के स्थापना दिवस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दीपावली के पावन पर्व के साथ 1 नवम्बर मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की मंगलकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने इस अवसर पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह दिन हमारे राज्य की स्थापना के साथ अपने गौरवशाली अतीत की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय सेवकों को 46 प्रतिशत मंहगाई भत्ता वित्त विभाग द्वारा 14 मार्च 2024 द्वारा स्वीकृत किया गया था। इसके अनुसार स्वीकृति मंहगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2023 से प्रभावशील की गयी तथा एरियर राशि का भुगतान भी किश्तों में किया गया। अब शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत की दर से देय होगा। एरियर का भुगतान इसी वित्त वर्ष में चार समान किश्तों में किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दीपावली के अवसर पर नागरिक अपना ध्यान रखें। आसपास वालों का भी ध्यान रखें। हम सब मिलकर यह प्रयास करें कि प्रदेश का गरीब से गरीब व्यक्ति भी दीपावली के पर्व पर आनंदित हो।

Views Today: 2

Total Views: 200

Leave a Reply

error: Content is protected !!