गोवर्धन पूजा पर गौ शालाओं में होंगे कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश सरकार इस वर्ष प्रदेश में गौ संरक्षण एवं गो संवर्धन वर्ष मना रही है, जिसके अंतर्गत समय-समय पर पूरे प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में आगामी गोवर्धन पूजा के दिन प्रदेश के सभी जिलों की गौ शालाओं में गौ संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस.के. त्रिपाठी ने बताया कि गोवर्धन पूजा पर गोवंश की पूजा के साथ ही गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन के संबंध में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहें तथा गोवंश की रक्षा और गोपालन में अपना अधिक से अधिक योगदान दें।

Views Today: 2

Total Views: 422

Leave a Reply

error: Content is protected !!