पॉलीटेक्निक प्राचार्य के सामने मंत्रियों के आदेश हवा-हवाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

इस बार भी अतिथि व्याख्याताओं की दीपावली पर ग्रहण : पस्टारिया

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश में तकनीकी शिक्षा विभाग ऐसा विभाग है जहां केबिनेट आदेश, मंत्री, कमिश्नर, और उच्च अधिकारियों पर भी पॉलीटेक्निक प्राचार्यों के आदेश भारी है और इसका खामियाजा यह है कि आधे प्रदेश में अतिथि व्याख्याताओं की दीवाली पूर्व की तरह इस बार भी काली बनने जा रही है। जारी प्रेस नोट में पॉलीटेक्निक अतिथि व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पस्टारिया ने बताया कि विदित हो कि तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा पॉलिसी आदेश अक्टूबर 2023 जारी की गई, जो समूचे प्रदेश में एक आदेश जारी हुआ। इसके बाद विभाग ने आदेश 8 नवंबर 2023 अनुबंध निर्देश लागू किए एवं उपरोक्त आदेश के बिंदु 8 अनुसार शासकीय अवकाश को छोड़कर समस्त दिवसों में कॉलेज में उपस्थित रहकर कार्य किए जाने हेतु उल्लेखित है। एक साल बाद भी प्राचार्यों द्वारा अलग अलग लागू किया जा रहा है। वर्ष 2023 के और दीपावली और दशहरा के समय 6 दिवसों और 2024 में 5 दिवसों का आर्थिक नुकसान है। इसके लिए पूरे प्रदेश के अतिथि व्याख्याताओ ने तकनीकी मंत्री, आयुक्त तकनीकि शिक्षा, प्रमुख सचिव तकनिकी शिक्षा और विभागीय अधिकारियों को अवगत भी कराया परन्तु अभी भी स्थिति जस की तस है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के अतिथि व्याख्याताओ का मुख्यमंत्री से निवेदन है कि विभाग में हो रही इस आदेश विसंगति से करीब 60 कालेजों में प्रदेश में अतिथि व्याख्याताओ की दीपावली पुन: काली होने जा रही है, अत: एक सर्कुलर जारी कर के इस भेदभाव को खत्म किया जाए, जिससे सभी अतिथि व्याख्याता और उनका परिवार की एक समान दीपावली मना सके।

Views Today: 4

Total Views: 256

Leave a Reply

error: Content is protected !!