Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

हर घर दिवाली अभियान के फोटो साझा करें

2 min read
Text Size:

–उत्कृष्ट तस्वीरों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा

अनोखा तीर, हरदा। राज्य आनंद संस्थान द्वारा चलाए जा रहे हर घर दिवाली अभियान की फोटो साझा करने की अपील की गई है। राज्य आनंद संस्थान द्वारा चलाए जा रहे हर घर दिवाली अभियान के दौरान लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अपने आसपास के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अच्छे से दीपावली पर्व मनाने में अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि उनके जीवन में भी खुशहाली लाई जा सके। हमारे घर में ऐसी अनेक वस्तुएं होती हैं जो हमारे उपयोग में नहीं आ रही है, किंतु अन्य लोगों के लिए वह बहुत उपयोगी हो सकती हैं। ऐसी वस्तुओं को अपने निकट के आनंदम केन्द्र या नेकी की दीवार में छोड़कर भी आप इस अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं। दीपावली पर्व के दिन जरुरतमंद लोगों के साथ उनके घरों में जाकर त्यौहार से जुड़ी आवश्यक सामग्री वितरित कर उनके आनंद में सहभागी बनें। हर घर दिवाली अभियान के अंतर्गत अपने द्वारा की जाने वाली गतिविधि की फोटो के साथ साझा कर अन्य लोगों को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। फोटो के साथ अपनी प्रेरणास्पद गतिविधि के बारे में बताएं, जिससे कि अन्य नागरिक भी प्रेरित हो सकें। चयनित उत्कृष्ट तस्वीरों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। आपके द्वारा साझा की गयी गतिविधि एवं फोटो के साथ अपना नाम, पूरा पता, जिला एवं सम्पर्क भी साझा करें।

174 Views
What do you think?

Leave a Reply