Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

स्वच्छता जनजागरण अभियान के तहत निकाली रैली

1 min read
Text Size:

बड़वानी:-नर्मदा कॉन्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों व स्टाफ के साथ स्कूल संचालक व नगरपालिका के ब्रांड एम्बेसेडर राम यादव, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान तथा सीएमओ श्रीकुशल सिंह डोडवे और उनकी टीम की उपस्थिति में बड़वानी कचरा व प्लास्टिक मुक्त हो के अन्तर्गत जनजागरण रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता जागरूक रैली बड़वानी शहर के झंडाचौक से प्रारंभ होकर एमजी रोड़, मोटी माता चौक, कारंजा चौराहा, रणजीत क्लब, राम चौक एवं पुलिस थाना होेते हुए आनंद कारज पर समापन हुआ। कार्यक्रम अंतर्गत रैली में सम्मिलित सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई कि हम सभी को अपने घर व आस-पास के साथ ही सार्वजनिक स्थलों को साफ-स्वच्छ रखना चाहिए। साथ ही स्कूल संचालक श्रीराम यादव को स्वच्छता मिशन का ब्रांड एम्बेसेडर मनोनीत होने पर स्कूल प्राचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी यादव, विद्यालय परिवार एवं नगरपालिका बड़वानी द्वारा शुभकामनाएॅ प्रेषित की गई।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply