Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

राष्ट्रहित में देह समर्पित करने से बेहतर सौभाग्य कुछ नहीं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

2 min read
Text Size:

शहीद प्रदीप पटेल के माता-पिता को दी जाएगी एक करोड़ रूपए की राशि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो एयरपोर्ट पर शहीद प्रदीप पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिक्किम के पाक्योंग में शहीद हुए मध्यप्रदेश के कटनी जिले के ग्राम हरदुआ निवासी मां भारती के वीर सपूत प्रदीप पटेल की पार्थिव देह को आज खजुराहो एयरपोर्ट पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद श्री पटेल को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए अंतिम बिदाई दी गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र की सेवा में समर्पित शहीद प्रदीप पटेल के अद्वितीय योगदान एवं समर्पण के लिए यह देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीद श्री पटेल के माता-पिता को राज्य शासन की ओर से एक करोड़ रूपए की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। शहीद श्री पटेल अपने परिवार के इकलौते बेटे थे, उनकी बड़ी बहन का विवाह हो चुका है और परिवार में सिर्फ माता-पिता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में राष्ट्रहित में अपनी देह समर्पित करने से बेहतर सौभाग्य कुछ नहीं होता। जन्म-मृत्यु के क्रम में देश पर शहीद होने वालों को विशेष सम्मान के साथ देखा जाता है। राज्य सरकार इस कष्ट के समय में, पीड़ा और आघात की स्थिति से गुजर रहे शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के वीर सपूत श्री पटेल पटेल सेना के साथियों के साथ 700 मीटर गहरी खाई में गिरे। दुर्घटना में दुर्भाग्यवश सभी का देवलोक गमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में दिवंगत उनके सभी साथियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर उपस्थित पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक छतरपुर श्रीमती ललिता यादव एवं विधायक महाराजपुर कामाख्या प्रताप सिंह सहित जन-प्रतिनिधि अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply