Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

नगर की सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति ने निकाला चल समाहरो

2 min read
Text Size:

विकास पवार बडवाह – सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति सदस्यो द्वारा शनिवार सुबह करीब 11 बजे नागेश्वर मंदिर से नगर पालिका तक चल समाहरो निकाला गया ।जिसके पूर्व समिति अध्यक्ष यश चौरसिया और समिति सदस्यो ने भगवान गणेशजी का अभिषेक पूजन किया गया ।जिसके पश्चात हर वर्ष अनुसार गणेशजी की पीतल की प्रतिमा को सुसज्जित बग्गी में विराजमान कर ढोल ढमाको के साथ शहर में चल समाहरो निकाला गया ।इस दौरान जगह जगह शहरवासियो में गणेशजी का पूजन कर समिति अध्यक्ष श्री चौरसिया का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया । वही चल समाहरो मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर के झंडा चौक,एमजीरोड, मुख्य चौराहा पहुंचा ।इस दौरान नगर में अनेको जगह नगरवासियों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया ।उल्लेखनीय है की चल समाहरो में 40 से अधिक युवतियां मराठी वस्त्र धारण कर यात्रा में धार्मिक भजनों की धुन पर नाचते गाते चल रही थी । चल समाहरो मुख्य चौराहे से होकर नपा स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचा । जहा वेदी पाठी पंडितो द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ भगवान गजानंदजी को मंच पर विराजमान किया ।जिसके पश्चात आरती कर प्रसादी वितरण के साथ गणेश स्थापना का आयोजन सम्पन्न हुआ ।उल्लेखनीय है की गणेश चतुर्थी के प्रथम दिवस रात्रि 9 बजे कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय श्री आनंदेश्वर मानस भक्त मंडल सदस्यो द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा ।इस आयोजन में नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल,नपा सीएमओ कुलदीप किशूक, पार्षद रजनी भंडारी,रोहित चौरसिया,शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीन शर्मा,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर,भाजपा नेता विजय सोनी,नरहरी दांगी, विजय सोनी,पूर्व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल राय,रोमेश विजयवर्गीय,दीपक पाटीदार,महेंद्र अमई,अनिल कानूनगो सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे ।

553 Views
What do you think?

Leave a Reply