Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

…ओर नाचने गाने लगे संस्कृति मंत्री लोधी

2 min read
Text Size:

 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोक संस्कृति से सराबोर हुए संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी

भोपाल। धार्मिक तीज त्योहारों की जो पारम्परिक छंटा ग्रामीण अंचलों में देखने को मिलती हैं उसकी तुलना शहरी क्षेत्रों में महज दिखावा ओर औपचारिकता भर रह गई है। आज भी जिस श्रद्धा और आस्था के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक उत्सव मनाएं जाते हैं वह स्वत: ही हमारा मन मोह लेते हैं। आज कुछ इसी तरह की स्थिति जबेरा विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिली।‌ जहां मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी बुंदेलखंडी लोकगीत और परंपरागत भजन-कीर्तन करते ग्रामीणों के बीच पहुंच कर उन्ही के रंग में सराबोर हो गये। जब मंत्री श्री लोधी ने भजन गाते हुए ग्रामीणों के साथ कदमताल मिलाते हुए नाचने लगे तो वहां मौजूद लोगों का उत्साह चौगुना हो गया।

आज मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी अपनी विधानसभा जबेरा में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मंत्री श्री लोधी ने एक कार्यक्रम में कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर जन्म लेकर राक्षसों का वध किया और गौ माता की सेवा कर विभिन्न प्रकार की लिलाए की, जो हमारे लिए प्रेरणादायी हैं। मंत्री लोधी जनपद तेंदूखेड़ा के ग्राम समनापुर पहुंचे जहां श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित भजन कीर्तन में ग्रामीणों के साथ स्वयं भी भजन गायन करते हुए झूम उठे। जन्माष्टमी के अवसर पर मंत्री लोधी जबेरा विधानसभा के ग्राम पतलोनी, ग्राम समनापुर में आयोजित कार्यक्रमों एवं नगरपरिषद तेंदूखेड़ा में आयोजित शोभा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्रवासियों सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश की धर्म प्रेमी जनता को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित की।

332 Views
What do you think?

Leave a Reply