प्रेरणा गर्ग अध्यक्ष, शिल्पा बंसल बनी सचिव  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन मप्र शाखा हरदा का शपथ विधि समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान हरदा शाखा अध्यक्ष प्रेरणा गर्ग, सचिव शिल्पा बंसल, कोषाध्यक्ष मधुबाला बांगड़ को निवृतमान प्रांतीय अध्यक्ष माया सिंहल ने शपथ दिलाई। वहीं प्रकल्प प्रमुख, समिति प्रमुख, एवं नए सदस्यों ने भी शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख सुमन राठी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष किरण गर्ग को बनाए जाने पर सभी ने बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन सुनीला गोयल ने किया। अंत में आभार शिल्पा गर्ग ने व्यक्त किया। शपथ विधि के बाद मनोरंजन गेम, लकी ड्रा का आयोजन हुआ।

351 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!