वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

 

अनोखा तीर, हरदा। माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में वृद्धाश्रम में निरीक्षण सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव गोपेश गर्ग ने उपस्थित वरिष्ठ जनों को नालसा योजना के बारे में जागरूक करते हुए उनसे संबंधित चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने समस्त वृद्ध जनों से उनके दस्तावेजों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षु न्यायाधीश सृष्टि साहू ने उपस्थित वृद्धजनों को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के संबंध में जानकारी देकर इसके अंतर्गत आवेदन दिए जाने हेतु प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठजनों से उनकी भोजन एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी, पेरालीगल वालंटियर श्रीमती आभा तिवारी, वृद्धाश्रम संचालक बीएस राजपूत स्टाफ उपस्थित रहे।

247 Views

Leave a Reply