जहरीली दवा खाने से युवती की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के रूपीपरेटिया गांव की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रूपी परेटिया में रहने वाली निहारिका को रात करीब ढाई बजे के आसपास गम्भीर हालत में उसके परिजन अस्पताल लाए। जहां भर्ती होने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसने जहरीली दवाई का सेवन कर लिया था। घबराहट होने और उल्टियां होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई है। फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जिला अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

91 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!