फीस बढ़ाने का मामला… 9 स्कूलों पर 2-2 लाख रूपये का अर्थदंड  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरूवार को निर्धारित प्रक्रिया को नजरअंदाज कर फीस में वृद्धि करने के मामले में ९ स्कूलों के विरूद्ध 2-2 लाख रुपए का अर्थदंड लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा 2 सरकारी स्कूलों को सख्त हिदायत दी है। इस तरह अब तक कुल 15 स्कूलों पर कार्रवाई की गाज गिर चुकी है। सहायक संचालक शिक्षा बलवंत पटेल ने बताया कि कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर जिले के सभी प्रायवेट स्कूलों की विस्तृत जांच उपरांत ये पाया गया कि इन सभी स्कूलों ने गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष फीस में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की है, जो कि फीस वृद्धि को लेकर शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन है, साथ ही बच्चों के अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ है। उन्होंनें बताया कि सभी 9 स्कूलों के संचालकों को निदशित किया हैं कि विद्यार्थियों से ली गई अतिरिक्त फीस आगामी 15 दिनों की समयावधि में लौटाई जाएं। वहीं अर्थदंड की राशि 2-2 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट आयुक्त लोक शिक्षण के नाम तैयार कर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जमा करने का जिक्र है।

 

ये स्कूल अर्थदंड से दंडित  

जिन स्कूलों पर अर्थदंड लगाया गया है उनमें इम्पिरियल पब्लिक स्कूल खिरकिया, संस्कार वेली पब्लिक स्कूल चारूवा, सरस्वती शिशु मंदिर सोडलपुर, नॉलेज पब्लिक स्कूल सोडलपुर, गौरव विद्या निकेतन रहटगांव, सेंटमेरी स्कूल टिमरनी, सन फ्लॉवर इंग्लिश मीडियम हायर सेकंड्री स्कूल हरदा, हरदा स्कूल ऑफ एजुकेशन और सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकंड्री स्कूल हरदा शामिल है। इसी तरह 2 सरकारी स्कूल लक्ष्मी हायर सेकंड्री स्कूल टिमरनी एवं आदर्श बाल विकास हायर सेकंड्री स्कूल सोडलपुर को फीस वृद्धि को लेकर चेतावनी पत्र जारी किया गया है।

Views Today: 2

Total Views: 114

Leave a Reply

error: Content is protected !!