सेल्समैन से 8 लाख रुपये की डकैती करने वाले 7 आरोपित गिरफ्तार, ड्राइवर ही निकला सरगना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर देवास:-जिले के दूरस्थ अंचल के हरणगांव थाना क्षेत्र में पिछले दिनों इंदौर की नमकीन बनाने वाली दुर्गा फूड कंपनी के सेल्समैन से 8 लाख रुपये की लूट व डकैती करने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात करवाने वाला सरगना वाहन का ड्राइवर ही था जिसने साथियों की मदद ली थी। पुलिस ने कुल 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनसे लूट की 8 में से 5 लाख रुपये की राशि बरामद कर ली गई है।

24 मई को जब सेल्समैन राजदत्त शर्मा निवासी ऋषिनगर हवा बंगला इंदौर सीहोर व देवास जिले से दुकानों से एकत्रित रुपये लेकर मिनी ट्रक चालक जितेंद्र चौधरी, हेल्पर संदीप के साथ लौट रहे थे तो रास्ते में ग्राम ओंकारा व सातल के बीच कार से चार नकाबपोश बदमाश उतरे और एक्सीडेंट करने की बात कर मारपीट करते हुए 8 लाख रुपए लूट ले गए। मामले में पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान डकैती की धारा 395 बढ़ाई गई। जांच के दौरान संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, इसके बाद उनके साथियों का भी पता चला।

इनको किया गया गिरफ्तार

एएसपी कन्नौद आकाश भूरिया ने बताया मामले में आरोपित वाहन चालक जितेंद्र चौधरी ग्राम आकासोदा हातोद, बबलू बामनिया, राहुल नागर, सचिन नागर, प्रदीप नागर चारों निवासी आगरा देपालपुर, अशोक भंडारी निवासी पिपल्यामाला थाना भंवरकुआं इंदौर, विजय यादव निवासी ग्राम सिकंदरी हातोद को गिरफ्तार किया गया है।

125 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!