बारिश से पहले छेड़ा सघन सफाई अभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर में बरसात से पहले सघन सफाई का दौर शुरू हो गया है। जिसकी शुरूआत बड़े नालों से की है। इसी कड़ी में रविवार को सफाई दरोगा संदीप कलौसिया की मौजूदगी में सफाईकर्मियों ने नाले को साफ किया, वहीं उसमें फंसे कचरे को बाहर निकाला गया। जिसे अन्य वाहन की मदद से नीयत जगह पर पहुंचाया गया। सफाई का ये सिलसिला सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ, जो कि शाम तक चला। इस बीच जैन मंदिर के पास से लेकर नार्मदीय धर्मशाला तक का हिस्सा साफ हुआ है। सफाई दरोगा संदीप कलौसिया ने बताया कि मुख्य नपा अधिकारी से प्राप्त निर्देशानुसार शहर के विभिन्न वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वहीं छोटे-बड़े नालों की समुचित सफाई का क्रम जारी है, ताकि बारिश के दिनों में पानी बगैर किसी रूकावट के बह सके। उन्होंनें यह भी बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान स्थानीय जप्रतिनिधियों समेत शहरवासियों का सुझाव व सहयोग अपेक्षित हैं।

305 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!