तेज हवा आंधी का कहर…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खिरकिया। पिछले कई दिनों से तापमान 45 डिग्री के आसपास है, क्षेत्र भीषण गर्मी से तप रहा है। जिसके बाद रविवार को अचानक मौसम ने अपना मिजाज बदला और मिजाज ऐसा बदला कि चंद मिनटों में क्षेत्र के कई हिस्सों को तहस नहस कर दिया। रविवार की दोपहर को तेज आंधी तूफान के साथ बारिश ने दस्तक दी। मौसम के इस बदलते मिजाज से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, परंतु तेज आंधी ने क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया है।

घरों के उड़े टीन, गिरी दीवार, कई घायल  

खिरकिया शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है, खिरकिया – छीपाबड़ के मुख्य मार्ग पर वर्षो पुराने पेड़ गिर गए, बड़े-बड़े पेड़ो के गिरने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चोपट हो गई। कई जगह के तारों पर पेड़ गिरने से खंबे भी गिर चुके हंै। छीपाबड़ थाने चोराहे स्थित लगे दिशा निर्देशक बोर्ड तेज तूफान से गिर गया, गनीमत रही के उस दौरान वहां कोई नही था, वहीं कई ग्रामीण इलाकों में टीन एवं दीवार गिरने से इसकी चपेट में बच्चे, बुजुर्ग आ गए, जिससे दर्जनों घायल हो गए। इसी के साथ बड़े पेड़ चारुवा मार्ग पर गिरे जिससे कई समय तक आवागमन बाधित रहा।

किसानों के लिए आफत बनी बारिश

 तेज बारिश किसानों के लिए आफत बन गई। रविवार को तेज बारिश ने किसानों की मूंग फसल पर पानी फेर दिया। कई किसान अपनी फसल बाहर सूखा रहे हैं तो कई किसानों की मूंग फसल खेतों में कटी पड़ी है। इस समय किसान बड़ी संख्या में मूंग की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। ऐसी स्थिति में तेज बारिश ने फसल को भारी नुकसान पहुचाया है। भीगी मूंग की उपज में बीज के अंकुरित होने की संभावना बढ़ गई है।

बारिश, आंधी के थमते ही घायलों को परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल  

आंधी-तूफान थमते ही छीपाबड़, शोभापुर, पड़वा, खेड़ी, हसनपुरा, मुहाल सहित दर्जनों ग्रामों में रहने वाले लोगो को उनके परिजन खिरकिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं अधिक घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया। इस दौरान अस्पताल में एसडीएम संजीव नागु, बीएमओ डॉ.आर के विश्वकर्मा, पटवारी अविनाश भारद्वाज सहित नगर एवं संगठनों के समाजसेवी उपस्थित हुए।

366 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!