नौतपा की तपन : पहले दिन खूब तपा, दूसरा दिन सामान्य

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नौतपा के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। कहीं 44 तो कहीं ४५ डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जिसके चलते आम जनमानस की दैनिक दिनचर्या में बदलाव देखने को मिला है। जिस वजह से सुबह-शाम के वक्त घरों से निकल रहे हैं। यही कारण है कि दिनभर सड़कों पर सन्नाटे का माहौल रहता है। हालांकि, नौतपा के पहले दिन यहां का तापमान 42 डिग्री दर्ज हुआ है। इस बीच तीखी धूप व गर्म हवाओं का दौर रहा। जबकि दूसरे दिन यानि रविवार को गर्मी की वही र$फ्तार रही, लेकिन दोपहर होते-होते मौसम में ठंडक घुल गई। जिससे लोगों को खासी राहत मिली।

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेशभर में बीते 4 दिनों से गर्मी का सितम जारी है। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक टच कर चुका है, जो आम जनमानस को हलाकान करने वाला है। साथ ही उनकी दैनिक दिनचर्या में बदलाव का बड़ा कारण है। यही वजह है कि मुख्य बाजार समेत अन्य व्यवसायिक क्षेत्रों के साथ साथ प्रमुख सड़कों पर केवल सुबह-शाम चहलपहल दर्ज की जा रही है। जबकि दोपहर 12 बजे के बाद यहां सन्नाटे का पहर रहता है। इन सबके बीच मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ये नौतपा खूब तपने वाला है। उन्होंनें अगले 9 दिन भीषण गर्मी का अनुमान जताया है। वहीं निर्मित परिस्तिथियों के अनुसार हवा-आंधी और बारिश के आसार ना के बराबर हैं। उन्होंनें इसके वैज्ञानिक कारण भी साझा किए हैं। जानकारी के अनुसार नौतपा के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। जारी आंकड़ों के अनुसार कहीं 44 तो कहीं ४५ डिग्री तापमान दर्ज हुआ है। फलस्वरूप, आम जनमानस की दैनिक दिनचर्या में बदलाव देखने को मिला है। गर्मी से बचने केवल सुबह-शाम घर से निकल रहे हैं। क्योंकि, नौतपा के पहले दिन यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है, जो दूसरे भी दिन जस का तस रहा। लेकिन दोपहर ३ बजे से मौसम में ठंडा होता चला गया। जिससे जनमानस को खासी राहत मिली।

गर्मी बढ़ने का ये कारण

राजधानी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन और चक्रवात का सिस्टम बन रहा है। इससे नमी पूर्वोत्तर दिशा में जा रही है। इसी वजह से प्रदेशभर में भीषण गर्मी की संभावनाओं को बल मिला है। ऐसे में गर्मी से बचाव के कारगर उपायों पर अमल जरूरी है।

बारिश के आसार नही  

वैज्ञानिकों के अनुसार अब तक होता ये था कि चक्रवात उत्तर पश्चिम दिशा से अपने देश की ओर आ जाता है। जो इस बार डिप्रेशन की वजह से पूर्वोत्तर दिशा की ओर जा रहा है। ऐसे में यहां की नमी जाने से भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं रोहणी में बारिश की संभावना भी नहीं है।

Views Today: 2

Total Views: 372

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!