वनरक्षक अभ्यर्थी की फिजिकल टेस्ट के दौरान मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भोपाल। बालाघाट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां वनरक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी की मौत हो गई। दरअसल, राज्य शासन की ओर से आयोजित वनरक्षक भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट बालाघाट में कराया जा रहा है। जिसके लिए सिलेक्टेड अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इसमें शिवपुरी का रहने वाला परीक्षार्थी सलीम मौर्य भी शामिल हुआ था। इसी दौरान सलीम की तबीयत खराब हो गई और फिर उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद यहां हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। फिजिकल टेस्ट के तहत यहां 25 मई को सुबह 6 से 10 के बीच 25 किलोमीटर की दौड़ में 108 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें सलीम भी शामिल हुआ था। इसी दौरान उसका स्वास्थ्य खराब हो गया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया। यहां उसे गोंदिया के लिए रेफर किया गया था। लेकिन रास्ते में ही सलीम मौर्य की मौत हो गई। इस बात की सूचना पर बालाघाट में डीएफओ मीना मिश्रा, डीएफओ अभिनव पल्लव स्टाफ अस्पताल पहुंचे और शव को सुरक्षित रखवा दिया। अब परिजनों के आने पर ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी।

116 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!