अनोखा तीर, हरदा। शहर के गोलापुरा निवासी प्रदीप एवं प्रीतेश त्यागी की मॉ एवं रजनीश एवं नवनीत त्यागी की चाची विद्याबाई का रविवार को निधन हो गया। जिसके बाद वार्ड शोक का वातावरण है। करीबी लोगों से मिली जानकारी के अनुसार स्व विद्याबाई कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहीं थीं। जिनका इलाज चल रहा था। इस बीच रविवार 26 मई को उन्होंनें अंतिम सांस ली। उन्होंनें बताया कि अगले दिन गोलापुरा स्थित निज निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जो स्थानीय मुक्तिधाम पहुंचकर दाह संस्कार में तब्दील होगी। समाजिकजनों ने दुख की इस घड़ी में शोक स्तब्ध परिवार को संबल प्रदान किया है।
167 Views

