अनोखा तीर, हरदा। गायत्री शक्ति पीठ हरदा द्वारा वेदमाता गायत्री द्वारा ग्राम गहाल में भगवानसिंह सोलंकी के निवास पर ग्रामवासियों की उपस्थिति में ग्रहे-ग्रहे यज्ञ का संदेश देते हुए पंचकुण्डीय यज्ञ संपन्न कराया गया। उपस्थित सभी लोगों द्वारा ग्रर घर-घर यज्ञ करने का संकल्प लिया गया। गायत्री शक्ति पीठ हरदा के मुख्य न्यासी ऋषी पारे के निर्देशन में कुसुम गौर, किरण गौर द्वारा विधि विधान से यज्ञ सम्पन्न हुआ। गणेश आंजने द्वारा संस्कार सकल्पों, व गायत्री महामंत्र, तथा अनुष्ठान का महत्व बताया। इस अवसर पर पूर्व न्यासी सियाराम गौर, प्रभुदयाल गौर, चन्द्रशेखर टिकारिया, ग्यारसराम गौर, भागवतसिंह तोमर, कैलाश पटवारे विजयसिह तोमर, अखिलेश खोरे, संजय सिंह सोलंकी, शिवदानसिंह तोमर, भगवानसिह चौहान, जगदीश, दीपक व सुशील सोले की विशेष रूप से उपस्थित थे।





