पंचायत स्तर पर आयोजन…. रन्हाई कला में किसान एवं मजदूर चौपाल आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। निकटवर्ती ग्राम रन्हाई कला में किसान एवं मजदूरों से संबंधित बिन्दूओं को लेकर किसान कांग्रेस यहां चौपाल का आयोजन करने जा रही है। चौपाल शुक्रवार को दोपहर 3 बजे लगाई जाएगी। इस मौके पर किसान संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं समेत किसान एवं मजदूर मौजूद रहेंगे। किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रविशंकर शर्मा एवं जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस किसान, मजदूर सहित अन्य वर्गो के हितार्थ सदैव तत्पर रही है। वहीं उनके उत्थान एवं समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय रहती है। इसी तारतम्य में यह चौपाल आयोजित की है। जिसके माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के वादे याद कराए जाएंगे। इससे पहले किसानों की मुख्य मांगो को लेकर धरना भी दिया जाएगा, जो किसान एवं मजदूर चौपाल में तब्दील होगा। श्री शर्मा ने कहा कि विस चुनाव में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ग्यारंटी का भरपूर प्रचार किया। घोषणाओं को गांव-गांव पहुंचाने के साथ ही किसानों का गेहूॅ लाभकारी मूल्य पर खरीदने की बात कही थी, जो कि इसी साल 2700 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी सुनिश्चित की जानी थी। परंतु पंजीयन केन्द्रों २२७५ रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पंजीयन हो रहे हैं, जो साफ तौर पर किसानों के साथ छलावा है। किसान नेताओं ने यह भी कहा कि लाड़ली बहनाओं को ग्यारंटी अनुरूप 450 रूपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए । इतना ही नही, जिन किसानों ने अपना गेहूं मंडी में विक्रय कर चुके हैं। उनकी भरपाई की दिशा में उचित कार्रवाई जरूरी है। जिलाध्यक्ष श्री विश्नोई ने कहा कि संगठन किसानों के छलावा बर्दाश्त नही करेगा। साथ ही गांव-गांव चौपाल आयोजित कर सरकार की विफलताएं उजागर करेंगे। उन्होंनें कहा कि आज होने वाली चौपाल चर्चा में क्षेत्रीय विधायक डॉ रामकिशोर दोगने, पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रविशंकर शर्मा सहित किसान एवं मजदूर शामिल होंगे।

157 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!