अनोखा तीर, हरदा। सोमवार रात हुई बेमौसम बारिश और ओला अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि के कारण सिराली ब्लॉक के ग्राम मघरया, सांवरी, झिरपी, पटालदा, कुंम्भीखेड़ा सहित अन्य गांवों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ऐसे में कई किसानों की फसल प्रभावित हुई है। जिसको लेकर विधायक अभिजीत शाह ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ किसानों की फसल का सर्वे किया। वहीं उनसे फसल का सही आंकलन कर पीड़ित किसानों को आरबीसी 6-4 के तहत उचित मुआवजा राशि दिलाने की बात कही। इस दौरान विधायक प्रतिनिधी महेंद्रसिंह, नागू पटेल, सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश रानवे सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
286 Views

