बदहाल हरदा-मगरधा मार्ग को लेकर लिखा पत्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जनपद पंचायत हरदा के उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। जिसमें बताया गया कि हरदा-मगरधा मार्ग का दुरूस्तीकरण कार्य मगरधा से कनारदा फाके तक किया गया है एवं शेष कार्य कनारदा फाके से हरदा तक नहीं किया गया है, सड़क पर वर्तमान में काफी बड़े-बड़े गड्ढे हो चुकी है। जिससे आए दिन दुर्घटना एवं आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को पूर्व में अवगत कराया गया है, किन्तु उनके द्वारा आज दिनांक तक दुरुस्तीकरण कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया है। श्री शर्मा ने मांग की है कि उपरोक्त मार्ग को यथाशीघ्र दुरूस्त कराये जाने हेतु संबधित विभाग को निर्देशित करने करें, ताकि आम नागरिक को परिशोनियों का सामना न करना पड़े।

318 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!