Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

हरदा के गांधी के जीवन चरित्र पर हुई व्याख्यान माला

1 min read
Text Size:

 

 

 

अनोखा तीर, हरदा। आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले स्वतंत्रता संग्राम सैनानी प्रोफेसर महेशदत्त मिश्र जिन्हें हरदा का गांधी कहा जाता था, आज उनके १११ जन्मदिन पर चंद्रगोपाल जनकदुलारी मिश्र परमार्थ ट्रस्ट द्वारा एक व्याख्यानमाला का आयोजन होटल मिश्रा पैलेस में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, विशिष्ट अतिथि बीवीसी लंदन के नरेश कौशिक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाठक ने की। कार्यक्रम में सूत्रधार की भूमिका साहित्यकार ज्ञानेश चौबे ने निभाई। आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष अधिवक्ता दिलीप मिश्रा, सचिव सुदीप मिश्रा, ट्रस्ट्रीगण इंद्रभूषण बंसल, डॉ.आनंद झवर, उमाशंकर जोशी, महेंद्र जैन, स्मिता मिश्रा, मधु मिश्रा और श्रीमती प्रेम धुर्वें के साथ बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक पहुंचे।

191 Views
What do you think?

Leave a Reply