Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

आज बलाही समाज के विधायकों का होगा सम्मान

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बलाही समाज समिति द्वारा नवनिर्वाचित समाज के छह विधायकों का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए नववर्ष मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह होगा। यह समारोह 7 जनवरी को शहर के खंडवा बायपास रोड पर स्थित मारवाङी माहेश्वरी समाज धर्मशाला में होगा। इसके लिए शनिवार को तैयारी पूरी कर ली गई है। बलाही समाज समिति के जिलाध्यक्ष रामदयाल साकले ने बताया कि गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। समारोह में बलाही समाज के विधायक महेश परमार, विधायक गोपाल इंजीनियर, विधायक कंचन तनवे, विधायक डा. चिंतामणी मालवीय, विधायक सतीश मालवीय, विधायक मधु गेहलोत शामिल है। इसके साथ ही समाजसेवी दीनदयाल सावनेर, केंद्रीय मानव अधिकार आयोग सुरक्षा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष चंदर सिंह मालवीय, वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश तनवे को सम्मानित किया जाएगा।

289 Views
What do you think?

Leave a Reply