संकल्प यात्रा आज बेसवां, हीरापुर, बागरूल, बघवाड़, बिच्छापुर व पोखरनी जाएगी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों को पात्रता अनुसार मिल सके, इस उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया ने बताया कि यह यात्रा 29 दिसम्बर को हरदा विकासखण्ड के ग्राम बेसवां नवीन से प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ होगी तथा दोपहर 1:30 बजे ग्राम हीरापुर व दोपहर 4 बजे बागरूल नवीन पहुंचेगी। इसके अलावा संकल्प यात्रा 29 दिसम्बर को ही टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम बघवाड़ से प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ होगी तथा दोपहर 1:30 बजे ग्राम बिच्छापुर व दोपहर 4 बजे पोखरनी पहुंचेगी।

109 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!