पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर मरीजों को बांटे कंबल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को करीब 200 कंबलों का वितरण किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने बताया कि विगत दिनों पता चला कि जिला अस्पताल मे मरीजों के लिए पर्याप्त कंबल नहीं है। इसको देखते हुए आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए कंबलो का वितरण किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया, पूजा शर्मा, प्रीति गेहलोत, रेखा लुनीया, माया पारे, अनीता डोरिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थी।

101 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!