महर्षि विद्यापीठ के रूद्र का राष्ट्रीय टीम में चयन

 

अनोखा तीर, हरदा। 42वीं राज्य स्तरीय ओपन खो-खो बालक प्रतियोगिता जबलपुर में आयोजित की गई। इसमें खो-खो कल्याण संघ और महर्षि विद्या मंदिर से रूद्र वर्मा का राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 दिसंबर से छत्तीसगढ़ में संपन्न होगी। इस उपलब्धि पर प्राचार्य दीपक सिंह राजपूत, खो खो कल्याण संघ के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह तोमर, कोच मोनिका कुशवाहा, सचिन बरखड़े, जिला खेल अधिकारी रामनिवास जाट, उमा पटेल, सलमा खान ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

145 Views

Leave a Reply