मानव सेवा के मध्य पर्यावरण का गुणगाान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। लायंस क्लब अंबर के तत्वाधान में हंडिया तहसील क्षेत्र में नर्मदा तट पर बसे ग्राम जोगा में सेवा कार्य किया। इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने ग्रामवासियों को गर्म कपडों का वितरण किया। जिसमें नन्हें-मुन्हें बच्चों के लिए स्वेटर, महिलाओं को काॢर्डगन तथा बुजुर्गो को गर्म कंबलों उपलब्ध कराए गए। जिसे पाकर ग्रामवासी खुश नजर आए। यहां से क्लब सदस्यों का दल नांव से जोगा का किला पहुंचे। जहां किले का भ्रमण कर नर्मदा का विहंगम दृश्य देखा। साथ ही एतिहासिल किले की बेजोड बनाकर को सभी ने सराहा। वहीं पुराने समय में किले व कैम्पों में सुरक्षा की दृष्टि से तय इंतजाम अनुकरणीय हैं। इसी क्रम में लायंस क्लब अंबर के सदस्यों ने गांव लौटकर रेस्ट हाउस में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया। जिसके माध्यम से प्रकृति और मानव के मध्य परस्पर संबंधों पर बुद्धिजीवियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मौजूद ग्रामीणों को संतुलित पर्यावरण के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया। साथ ही स्वच्छ पर्यावरण की दृष्टि से वृक्षारोपण को महत्व देने की बात कही। अंत में क्लब सदस्यों ने ग्रामीणों के अपनत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

116 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!