अनोखा तीर, हरदा। बलाही समाज समिति द्वारा प्रदेश के विधानसभा चुनाव में नवनिर्वाचित समाज के छह विधायकों का सम्मान एवं स्वागत किया जाएगा। इसके लिए नववर्ष मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। यह समारोह 7 जनवरी को शहर के खंडवा बायपास रोड पर स्थित सनरेज स्कूल के पास आयोजन किया गया है। इसमें तराना विधानसभा क्षेत्र से विधायक महेश परमार, आष्टा विधानसभा क्षेत्र से विधायक गोपाल इंजीनियर, खंडवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक कंचन तनवे, आलोट विधानसभा क्षेत्र से विधायक डा. चिंतामणी मालवीय, घटीया विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतीश मालवीय, आगरमालवा से विधानसभा क्षेत्र से विधायक मधु गेहलोत शामिल है। इसके साथ ही कबीर वर्ल्ड ट्रस्ट भोपाल के राष्ट्रीय प्रबंधन सचिव दीनदयाल सावनेर, केंद्रीय मानव अधिकार आयोग सुरक्षा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष चंदर सिंह मालवीय, वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश तनवे का स्वागत व सम्मान किया जाएगा। बलाही समाज के धर्मेंद्र शिंदे ने बताया कि समाज की एकता बढाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामदयाल साकले, कैलाश हीरे, सालकराम कोगे, जियालाल शिंदे, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, रामभरोस चावरे, विनेशचंद निमारे, रामविलास खंडेल, जीपी नीलकंठ, विष्णु पवार, बीएल चाकरदे, किशोरीलाल सावनेर, दिनेश कटियारे, लोकेश खंडेल, सुरेंद्र कङोले, सुरेंद्रलाल अग्नेश शामिल रहेंगे।

