सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ संयोजक मंडल सम्मेलन का आयोजन, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। माधव ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा आयोजित जिला स्तरीय संयोजक मंडल सम्मेलन का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर हरदा में किया गया। इस सम्मेलन में जिले में संचालित ग्रामीण क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिरों के सात मंडलों संरक्षक, मंडल संयोजक और आचार्य मंडल के 891 कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में सुजीत शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष, वीरेंद्र सेंगर प्रांतीय सचिव, रामभरोस बसोतिया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, धन्नालाल दोगने विभाग संघचालक, डॉ विशाल सिंह बघेल, डॉ.अमरदास गुर्जर, अनिरुद्ध तंवर सचिव माधव ग्राम भारतीय शिक्षा समिति उपस्थित रहे। सुजीत शर्मा ने अपने वक्तव्य में ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित विद्यालयों के विकास में विद्यालय में निर्माण किए गए साथ मंडलों के 9 आयाम पर विस्तृत विषय रखा और प्रत्येक की समीक्षा की। 9 आयाम के माध्यम से ग्राम विकास संभव है। अध्यक्षता के रूप में डॉक्टर विशाल सिंह बघेल ने सरस्वती शिशु मंदिर की महत्वता बताई व शिशु मंदिर के द्वारा ही एक अच्छे नागरिक का निर्माण होने की बात कही। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। जिन दानदाताओं ने विद्यालय संचालित हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि दान दी हैं उनका शाल श्रीफल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 252

Leave a Reply

error: Content is protected !!