राष्ट्रीय ग्राहक दिवस के उपलक्ष्य में हुआ जागरुकता कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा की नेतृतत्व विकास पाठ्यक्रम की कक्षा स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में जगरुकता गोष्टी का अयोजन किया गया। जिसमें नवांकुर संस्था प्रभारी एवं ग्राहक मुद्दों से जुड़े संजय ठाटे ने बताया कि आज मोबाइल पर विभिन्न आकर्षक लोन एप्प आ चुके है। जिनसे पलक झपकते ही बैंक खाता खाली हो सकता है। इनसे सावधान रहना चाहिए। अनचाही लिंक को खोलने से बचना चाहिए। किसी भी अंजान व्यकि को पासवर्ड, ओटीपी देने से बचना चाहिए, वही खरीदी गई वस्तु का बिल अवश्य लेना चाहिए। यदि सेवा में कमी या उत्पाद में कोई कमी पाई जाती है तो जिला उपभोक्ता प्रतितोषण फोरम, राज्य उपभोक्ता फोरम एवं राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम में नियमानुसार आवेदन कर क्षति प्रतिपूर्ति प्राप्त की जा सकती है। वहीं आकर्षक लोक लुभावने विज्ञापनों से बचना चाहिए। जितनी आवश्यकता उतनी खरीदी करके घरेलू बजट को नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा, परामर्श दाता सुरेंद्र चौहान, कंचना चौहान, दीनबंधु गौर, जनार्दन बागड़ी, राकेश प्रजापति साहित नवंकुर समिति के प्रभारी एवं सामाजिक नेतृत्वकर्ता छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

118 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!