कथा सुनने पहुंचे विधायक श्री दोगने

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधायक डॉ.दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम आलमपुर पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। जहां ग्रामीणजनों द्वारा श्री दोगने का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम में आयोजित भागवत कथा में पहुंचकर कथा श्रवण की एवं कथावाचक से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल, रामचंद्र पाटिल, लक्ष्मीनारायण पटेल, लखन सिंह मोर्या, विजय सूरमा, बालू पाटिल, महेश राठौर, राजेश विश्नोई सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!