विधायक दोगने को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पालीटेक्निक अतिथि विद्वान संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पस्टारिया ने बताया कि अतिथि व्याख्याताओं को गत ३ माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त समस्या को लेकर आज हरदा विधायक आरके दोगने को ज्ञापन सौंपा। श्री पस्टारिया ने बताया कि ५ अक्टूबर को विभागीय आदेश के अनुसार प्रदेश के तकनीकी अतिथि व्याख्याता को 2 हजार रुपए प्रति दिवस एवं अधिकतम 50 हजार रुपए देने के आदेश किए गए थे। लेकिन 3 माह बीत जाने के बाद भी 70 में से गिने चुने कॉलेजों को छोड़कर कहीं भी नया वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया है। प्रदेश के कुछ कॉलेज प्राचार्य जैसे इटारसी प्राचार्य श्री लोवंशी द्वारा इन आदेशों को इस तरह से तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। शिवराज सरकार की घोषणा के विपरीत अतिथियों को 666 रुपए प्रति कालखंड के हिसाब से बिल बनाने का दवाब बनाया जा रहा है। इसी तरह प्रदेश के अलग अलग प्राचार्य इन आदेशों की अलग अलग व्याख्या कर रहे हंै। ऐसी ही कुछ परिस्थिति हरदा कॉलेज में है। जहां लगभग 15 से 17 अतिथि व्याख्याता पूरे समय रूक कर समस्त कार्य कर रहे हैं। परंतु विगत 3 माह से उन्हें आदेश होने के बावजूद भी नए वेतनमान का लाभ नहीं मिला है। ज्ञापन सौंपते समय दीप्ती, रोशनी, प्रियंका, राम, नावेद, कविता, सचिन, अजय, राजेश सहित अन्य अतिथि व्याख्याता उपस्थित रहे।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!