अनोखा तीर, हरदा। खो खो कल्याण संघ के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 42वी राज्य स्तरीय ओपन जूनियर बालिकाओं की खो खो प्रतियोगिता जबलपुर में संपन्न हुई। जिसमें हरदा टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में काजल मुकाती और तेजस्विनी ठाकुर का राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। कोच मोनिका, सचिन बरखड़े ने बताया कि पलक उइके, सृष्टि लाहौर, पूर्णिमा गुर्जर, प्रियांशी, रुचि खोरे, ऋषिका भार्गव, प्रिंशी ऊईके, खुशी, प्रज्ञाया, वैष्णवी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, संदीप पटेल, रामनिवास जाट, उमा पटेल, सलमा खान, नितेश बादर, विक्रांत अग्रवाल, बसंतसिंह राजपूत, सौरभ तिवारी, नीरज लाठी, आनंद तिवारी, अमित चार, सुनील सेंगवा, संदीप सौदे, सौरभ बरखड़े, तरुण लुनिया, संदीप जोशी, पूजा विश्नोई, दर्शन खोरे, आयुष उईके, उषा, नितिन रमकुचे, इमरान, अनंत यादव ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

