राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में ऋषि का चयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हिसार हरियाणा में 5 से 9 जनवरी तक किया जाएगा। जिला क्रीड़ा प्रभारी रामनिवास जाट ने बताया कि मध्यप्रदेश दल का प्री नेशनल कोचिंग कैंप शिवपुरी में 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें हरदा जिले के तक्षशिला एकेडमी के ऋषि परसाई का चयन मध्यप्रदेश टीम में हुआ है। ऋषि गोवा में आयोजित खेलो इंडिया में भी मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर चुका है। ऋषि के चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती पीएम सिंह, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी उमा पटेल, प्राचार्य मनोज श्रीवास, अनीस खान, हिमांशु धुर्वे, गौतम विश्वकर्मा सहित समस्त खिलाड़ियों अधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामना दी।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!