सहभागिता से मिलेंगे सार्थक परिणाम….  असाक्षरों को चिन्हित कर मुख्य धारा से जोडने की मुहिम  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत हरदा विकासखंड बालागांव संकुल के ग्राम नकवाड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें प्रधान पाठक हाई स्कूल की अध्यक्षता में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जो साक्षरता प्रमाण से वंचित हैं । ऐसे असाक्षरों को चिन्हित कर बुनियादी शिक्षा मुहैया कराने की रूपरेखा तैयार की। साथ ही सामाजिक चेतना केंद्र में अक्षरसाथी के साथ अथवा संबंधित के निवास पर शिक्षित बालक-बालिकाओं को अध्ययन केंद्र की बुनियादी साक्षरता से परिचित कराना है। वहीं बुनियादी साक्षरता में दक्ष लोगों के लिए आगामी फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में परीक्षा आयोजित करेंगे। इस मौके पर जिला सह समन्वयक से स्कूल के छात्र एवं छात्राओं को नवभारत साक्षरता से परिचित कराया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को दायित्व सौंपा कि आपके घर या आसपास कोई सदस्य असाक्षर है तो उसे घर पर ही बुनियादी शिक्षा उपलब्ध कराएं। इसके लिए छात्रों को संकल्प भी दिलाया गया। बैठक में हाई स्कूल नकवाडा के प्राचार्य हेमन्त गौर, जिला सह समन्वयक मुकेश शर्मा, जनशिक्षक सुभाष चौहान, संकुल समन्वयक कपिल शर्मा सहित संकुल अंतर्गत सभी शासकीय संस्थाओं के प्रधान पाठक उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 94

Leave a Reply

error: Content is protected !!