हरदा के जुआरियों को शिवपुर पुलिस ने पकड़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सिवनी मालवा। शिवपुर पुलिस ने लगभग आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नदी किनारे जुआं खेल रहे आरोपियों की सूचना मुखबिर द्वारा पुलिस को दी गई। मुखबिर की सुचना पर तुरंत शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने एक टीम का गठन किया और बताए गए स्थान पर रवाना हो गए। ग्राम अमलाड़ा कलां जाने पर जाने पर शनिवार दोपहर को नदी किनारे जुआं खेल आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त कार्यवाही में पुलिस द्वारा गौरीशंकर भिलाला, ठाकुर लाल, राजू कहार, सारीफ खान, मुस्ताक खुरैशी, आकाश कहार नर्मदापुरम और हरदा जिले के साबिर शाह निवासी बिच्छापुर, रोहित प्रजापति जैन मंदिर के पास हरदा, सोहेल मंसूरी हरदा, रामशंकर पचोरी हरदा को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से नगदी 30 हजार रुपए एवं 52 ताश के पत्ते और एक कंबल फड़ पर बिछी हुई जप्त की गई। वहीं कुछ आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। अभियुक्तगणों के बारे मे पूछने पर फरार अभियुक्त राजकुमार सोलंकी उन्द्राकच्छ थाना टिमरनी एवं करतार राजपूत छिपानेर रोड हरदा एवं सतीश यादव निवासी वार्ड नं. 15 टिमरनी द्वारा जुआं संचालित करना बताया। फरार आरोपियों कि तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

201 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!