अनोखा तीर, हरदा। शहर के विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें सभी कक्षा के बच्चो ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों के पालकों ने उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ.अभिषेक गुर्जर उपस्थित थे। स्कूल संस्थापक एवं विधायक डॉ.आरके दोगने विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए सन्देश दिया कि जो विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में सिर झुकाकर चलता है उसको सब कुछ प्राप्त हो जाता है। वह जीवन भर गर्व से सिर उठा कर चलता है और जो विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में सिर उठाकर चलता है वह जीवन भर अपमानित होता रहता है। स्कूल के संचालक कुनाल दोगने ने अतिथिओ का स्वागत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। प्राचार्य देव सोनी ने रूपरेखा तैयार कर वार्षिक उत्सव को सफल बनाया।
131 Views

