गीता जयंती व संस्कृत सम्मेलन आयोजित  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। गीता जयंती व संस्कृत सम्मेलन का आयोजन संस्कृत भारती मध्य भारत प्रांत जिला इकाई हरदा एवं कुंवर बाई ट्रस्ट अरविंद सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व गीता पूजन से किया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए छात्र-छात्राओं द्वारा श्लोक वाचन किया गया और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में नगर की सुप्रसिद्ध भागवताचार्या श्री प्रिया के मुखारविंद से गीत माहत्म पर उद्बोधन दिया गया एवं गीता के गुण रहस्य के बारे में बताया, कार्यक्रम में संस्कृत भारती जिला इकाई हरदा के जिला संयोजक अरुण शर्मा, शिक्षण प्रमुख पंडित प्रफुल्ल दुबे, निकिता बंसल, बाल शिक्षण केंद्र प्रमुख श्रीमती हेमलता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र साबू महाविद्यालय प्रमुख नीलेश सोनी एवं सदस्य संजय वर्मा, कुंवर बाई ट्रस्ट व अरविंद सोसाइटी के गणमान्य सदस्य तथा नगर के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए संस्कृत के महत्व व उसकी बढ़ती लोकप्रियता एवं संस्कृत में रोजगार के अवसरों को जाना।

119 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!