सूखी पड़ी नहर…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पचोला माइनर के अंतर्गत आने वाले रेलवा ग्राम के किसानों को नहर में पानी नहीं मिल रहा है। किसान राकेश दुगाया, दीपक मीणा, पवन सुभाष शर्मा ने बताया कि पिछले 10 दिनों से नहर में पानी न होने से नहर सूखी पड़ी हुई है, गेहूं की फसल में पहला पानी लगाना है। जिसके लिए विभागीय अधिकारियों से नीचे तक पानी पहुंचाने की मांग की जा रही है। लेकिन अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही है। जिस वजह से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर विपरीत असर पड़ रहा है। एक माह से अधिक हो चुका है। गेहूं की फसल में मावठे की बारिश के बाद से ही किसान नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन पानी का अभाव होने से खेतों में सिंचाई नहीं हो रही है। जिससे फसलों के उत्पादन पर असर पड़ेगा। टिमरनी की एचबीसी शाखा के अंतर्गत आने वाले पचोला माइनर में नहर छूटने के बाद से ही पानी नहीं पहुंचा। जिससे किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को टेल क्षेत्र तक पानी पहुंचाने के लिए कई मर्तबा शिकायत की गई, लेकिन अधिकारी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के किसानों में असंतोष बना हुआ है। किसानों ने जल संसाधन विभाग से मांग की है कि पचोला माइनर के अंर्तगत आने वाले सभी किसानों को शीघ्र पानी उपलब्ध कराया जाए। जिससे फसल में पहली सिंचाई हो सके। यदि अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है, तो किसानों द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

101 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!