धूमधाम से मनाया शिव पार्वती विवाह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। अग्रवाल परिवार द्वारा सेठ हरिशंकर अग्रवाल मांगलिक भवन में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन रखा गया है। कथा के तीसरे दिन कथावाचक भारती किशोरी ने सृष्टि संरचना, भगवान वराह द्वारा हिरण्याक्ष का वध, माता अनसुइया की कथा एवं पतिव्रता नारी शक्ति सहित अन्य प्रसंग सुनाए। सती चरित्र की कथा सुनाते हुए कहा कि माता सति के पिता प्रजापति दक्ष ने अपने घर यज्ञ का अनुष्ठान किया था, जिसमें उन्होंने अपनी सभी बेटियों सहित नाते रिश्तेदारों को आमंत्रण भेजा। परंतु शिव से वैरभाव रखने के कारण उन्हें निमंत्रण नही भेजा। इधर भगवान शिव के मना करने पर भी सति ने उनकी नहीं सुनी और अपने पिता के घर बिना बुलाए जा पहुंची। जहां उन्होंने माता से खुलकर मुलाकात की। वहीं पिता दक्ष प्रजापति के द्वारा अपने दामाद भगवान शिव का अपमान करने पर उन्होंने हवन कुंड में प्रवेश कर अपने प्राण त्याग दिए। इसके बाद भगवान भूतनाथ के गणों ने कुपित होकर दक्ष के यज्ञ को विध्वंस कर दिया। इसके बाद भगवान भोलेनाथ एवं मां पार्वती का विवाह उत्सव धूम-धाम से मनाया गया।

57 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!