विश्व उपभोक्ता दिवस पर हुआ कार्यक्रम

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति के संयुक्त कार्यक्रम में विश्व उपभोक्ता दिवस पर साक्षरता शिविर का आयोजन हाईस्कूल मोरगड़ी में किया गया। जिसमें युवा उपभोक्ता कल्याण समिति जिला अध्यक्ष संजय गंगराड़े के द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के बारे में जानकारी प्रदान की। बताया गया कि हम सभी लोगों को खाने-पीने की वस्तुएं यह अन्य सामग्री खरीदते समय वस्तुओं की गुणवत्ता एवं खरीदी गई सामग्री का बिल लेना चाहिए, पेट्रोल डीजल लेते समय डिस्प्ले पर शून्य देखकर हीं लेवे, ग्राहक देवता ही नहीं नीति का निर्माता भी है। इस अवसर पर जिला विधिक योजनाओं की जानकारी एवं शिक्षा का अधिकार के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं, अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति के सदस्य, पैरा लीगल वालेंटियर दीपेंद्र देवड़ा आदि उपस्थित रहे।

77 Views

Leave a Reply