केन्द्रीय विद्यालय में मनाया ग्रांड पेरेंट्स-डे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हर परिवार में जितना अधिक महत्व मम्मी पापा का होता है, उससे कहीं अधिक दादा-दादी ओर नाना-नानी का होता है। परिवार में संस्कार डालने का कार्य इन्ही का होता है, संस्कारों की यह झलक केन्द्रीय विद्यालय हरदा में देखने को मिली। समय था विद्यालय में ग्रांड पेरेंट्स डे के आयोजन का। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर एवं नामित अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति केन्द्रीय विद्यालय से केसी परते ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र प्रमुख शैलेश दुबे उपस्थित थे। समस्त अतिथियों का विद्यालय प्राचार्य प्रमोद कुमार कोरी ने हरित पादप प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विविध सांसकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इनमें कथक नृत्य, दादी-अम्मा दादी-अम्मा मान जाओ, पिरामिड निर्माण एवं वर्तमान परिपेक्षय में दादा-दादी एवं नाना नानी के महत्व को इंगित करती एक नाटिका प्रस्तुत की गई। शिक्षक निलेश तांबूलकर द्वारा बाबू जी कविता प्रस्तुत की गई। संयुक्त कलेक्टर श्री परते द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुति से प्रभावित होकर छात्रों को पारितोषिक राशि प्रदान की गई। वहीं श्री परते द्वारा म.प्र ऊर्जा संरक्षण विभाग हरदा द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतिभागी हर्ष कड़ोले को प्रथम एवं खुशबू नाज को द्वितीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय के पूर्व शिक्षक ओपी दोगने द्वारा दान रूप में विद्यालय मंच निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की। आभार श्रीमती राकेश शर्मा द्वारा किया गया। सभी शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!