अनोखा तीर, हरदा। पुलिस कंट्रोल रूम में दूरसंचार शाखा द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र- छात्राओं को डायल 100 और कण्ट्रोल रूम के द्वारा होने वाली पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। जिसमें डायल 100 वाहन को जिले मुख्यालय से कैसे कार्य निर्देश दिए जाते हैं। तथा डॉयल100 वाहन के द्वारा कैसे कार्य एवं कार्यवाही की जाती है इसके बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान प्रभारी दूरसंचार उपनिरीक्षक नारायण अग्निहोत्री, प्रशिक्षण प्रधान आरक्षक जीतेन्द्र तोमर, आरक्षक आशीष मालवीय, आ.विजय मंडलोई सहित स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे।
80 Views

