अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के निर्देशन पर शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर स्थित लर्निंग सेंटर में ‘धृति योजनाÓ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा श्रीमती अर्चना शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा अरुणा सिंह, रक्षित निरीक्षक पुलिस लाईन हरदा श्रीमती रजनी सिंह गुर्जर व सूबेदार उमेश ठाकुर सहित अन्य पुलिस अधीकारी उपस्थित थे। अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस श्रीमती अर्चना शर्मा ने कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चियों को ‘धृति कार्यक्रमÓ के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में हरदा पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चियों द्वारा घर के अनुपयोगी समान एवं बाजार से सामान लाकर घर पर ही सजावट के फूलदान, मेक्रम के झूले, तोरण, गमले, पूजा की टोकरी, वॉल सीनरी, फेस स्कैच ड्राइंग, साड़ी से बच्चो के लिए ड्रेस, बच्चों के ऊनी स्वेटर, बच्चों के खिलौने, की-रिंग, कपड़ो पर धागे से कशीदाकारी आदि उत्पाद एवं वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चियों को आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा ‘धृतिÓ योजना प्रारम्भ की गई है।
Views Today: 2
Total Views: 82

