प्रस्फुटन समितियों की क्षमता वृद्धि कार्यक्रम संपन्न  

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा में प्रत्येक ग्राम स्तर पर गठित प्रस्फुटन समितियों के बैठक का आयोजन जनपद पंचायत सभागार में किया गया। जिसमें जिला समन्वयक संदीप गौहर, विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा ने मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने, केंद्र शासन की योजनाओं का ग्राम में अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलवाने हेतु समितियों से तैयार रहने की बात कही। साथ ही आगामी योजनाओं पर चर्चा की। आज गीता जयंती पर गीता का पाठ करवाया गया ओर नवांकुर संस्था की ओर से सभी प्रतिभागियों को गीता पुस्तिका का वितरण किया गया।

106 Views

Leave a Reply