सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा 146 सांसदों के निलंबन के विरोध में जिला कमेटी द्वारा स्थानीय घंटाघर चौक पर मौन धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला किया है, आश्चर्यजनक रूप से संसद के दोनों सदनों से लगभग 150 सांसदो को निलंबित कर दिया गया है। भाजपा सरकार के इस घिनौने कृत्य के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि हम सभी का यह दायित्व है कि लोकतंत्र के इस अपमान के खिलाफ एक साथ खड़े रहे। भाजपा के राज में संसद, सरहद, सड़क, समाज कुछ भी सुरक्षित नहीं है। लोकतंत्र में सवाल करना हमारा अधिकार है। संसद भवन इस देश की सबसे बड़ी पंचायत है। अगर विपक्ष के नेता सदन में नहीं बोलेंगे तो कहां बोलेंगे। इस देश में बेरोजगारी महंगाई के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मोदी जी और उनकी सरकार ये नहीं चाहते कि सदन चले। धरना प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.आनंद झंवर, हेमंत टाले, गोविंद व्यास, रामदीन पटेल, रविशंकर शर्मा, सेठी पटेल, अमर रोचलानी, उत्तम तेनगुरिया, राहुल जायसवाल, योगेश चौहान, सुरेन्द्र सराफ़, रमेश सोनकर, शशिकांत वर्मा, सत्यनारायण राजपूत, मदन गौर, अंकित भाटी, राजकुमार झूरीया, सतीश राजपूत, राकेश सूरमा, नवल सिंह, सुनील गीते, दीपक सारण, रूपेश पटेल, मुकेश कलवानिया, अशोक पटेल, नितिन पटेल, धर्मेन्द्र चौहान, राजेश सोनकर, संजय पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!