श्रीनिवास रामानुजन जयंती पर गणित मेले का आयोजन  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय गणित दिवस व श्रीनिवास रामानुजन की 136वी जयंती के अवसर पर गणित मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य अजय पाराशर ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए गणित के क्षेत्र में रामानुजन जी के योगदान की जानकारी दी। दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता प्रयोग के माध्यम से गणित मेले में 12 प्रकार की गणितीय विधाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के भैया बहिनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उक्त विधाओं में गणित चार्ट, मॉडल, गणित व्यंजन मेला, गणित मेंहदी, रांगोली, चित्रकला, हिन्दी गिनती लेखन, उल्टी गिनती, पहाड़े, गणित कविता लेखन एवं गणितीय दौड आदि विधाओं में गणितीय संकल्पना, वृत्त, शंकु, बेलन, आयत, वर्ग, त्रिभुज की संकल्पना स्पष्ट होते हुए भैया बहिनों ने सहभागिता की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में राठौर कोचिंग के संचालक रत्नेश राठौर, विद्यालय समिति के अध्यक्ष जगदीश टांक एवं विद्यालय के प्राचार्य विनय शर्मा एवं समस्त आचार्य दीदी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी गणित मेला संयोजक वीरेन्द्र साकल्ले ने दी।

67 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!