उत्कृष्ट विद्यालय में हुई पालक-शिक्षक गोष्ठी

 

अनोखा तीर, हरद। स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में पालक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन शासन के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों के लगभग 360 पालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में पालकों को परीक्षा के महत्व एवं विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बारे में अवगत कराया गया। इसके पश्चात आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विद्यालय द्वारा अपनाई जा रही कार्य योजना एवं विशेष रणनीति से पालकों को अवगत कराया। इसके उपरांत कक्षा शिक्षक के सानिध्य में पालकों ने अपने बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं का सूक्ष्म मूल्यांकन किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्रभारी प्राचार्य आरपी लोहाना ने विद्यार्थियों को सही उत्तर लिखने की कला, वार्षिक परीक्षा की तैयारी कैसे करें एवं अभिभावकों को बच्चों की तैयारी करने हेतु किन बातों का ध्यान रखना चाहिए पर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कुछ पालकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन पालकों को उपस्थिति हेतु धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन नितिन सोनी ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

113 Views

Leave a Reply