रासेयो इकाई ने मनाया सुशासन दिवस  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आदर्श महाविद्यालय हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तत्वावधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक अरुण कुमार ने अपने उदबोधन में कहा कि भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और दृष्टिकोण लाखों लोगों को प्रेरित करता है। इसके पश्चात रासेयो कार्यक्रम अधिकारी तपिश सोलंकी द्वारा सुशासन दिवस की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

104 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!